
अनुष्का-विराट के बेटे की पहली राखी, एक्ट्रेस ने फैंस संग साझा की तस्वीरे
Anushka-Virat: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और औ स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बच्चों अकाय और वामिका (Akaay-Vamika) ने इस साल अपना पहला रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस संग साझा की है।
पूरे देश में बीते दिन रक्षाबंधन का जश्न देखने को मिला है। आम आदमी हो या सेलेब्स सभी इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच फरवरी में अपने बेटे अकाय का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस Anushka Sharma ने काले और सफेद बटनों वाली दो दिल के आकार की बुनी हुई राखियों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की और अपने फैंस और फॉलोवर्स को त्योहार क मौके पर शुभकामनाएं दीं। ये राखियां साफ तौर पर हाथ से बनी हुई दिख रही हैं जिसने रक्षाबंधन के त्योहार को और भी खास बना दिया। हालांकि, इस तस्वीर में भी उन्होंने अपने बच्चों की झलक नहीं दिखाई है।
वामिका-अकाय का पहला रक्षाबंधन
फोटो की बात करें तो अनुष्का शर्मा (Anushka-Virat) ने अपने घर से रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है, जिसमें दो हाथ से बुनी राखियों की तस्वीर है, जो कार के आकार की है। दोनों राखियों में काले और सफेद बटन हैं और ऊपर गुगली आंखें देखी जा सकती हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी रक्षा बंधन’। इसी के साथ उन्होंने दो पिंक हार्ट इमोजी भी बनाए हैं।

अनुष्का की अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। इसे अभिषेक बनर्जी ने लिखा और रोसित रॉय ने निर्देशित किया है। क्लीन स्लेट फिल्म के बैनर तले कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित इस जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, रेणुका शहाणे, अंशुल चौहान, कौशिक सेन, महेश ठाकुर जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, इसमें अनुष्का मुख्य भूमिका में हैं।
उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की है। इस जोड़े ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। उनकी एक लड़की, वामिका और एक बेटा है, जिसका नाम अकाय है।