अपर्णा यादव के सख्त तेवर- शेरनी हूं, डरती नहीं; भीख मांग रहे सपा के गुंडे

बाराबंकी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की छवि बेहद शांत और मृदुल व्यवहार का है कल लेकिन गुरुवार को बाराबंकी में उनके सख्त तेवर भी दिखे।
दरअसल, उनकी सभा में जब सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के नारे लगाकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो अपर्णा ने सख्त तेवर दिखाए। बाराबंकी के मोथरी में जनसभा समाप्त होने पर हुए इस हुड़दंग का जवाब अपर्णा ने खजूर गांव में प्रचार के दौरान सपा पर जमकर प्रहार किया।
अपर्णा ने कहा कि बीजेपी सरकार में सपा के गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ”यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है।”
जानकारी के मुताबिक अर्पणा यादव की मोथरी गांव में हुई जनसभा में अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते ही माहौल बिगड़ गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक को दबोच लिया मगर दूसरा युवक भागने में सफल रहा।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया व शहर कोतवाली ले गई। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा उम्मीदवार के इशारे पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
धर्मयुद्ध में भाजपा का साथ देने की अपील
इसके बाद खजूरगांव में ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वान किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं जब युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी यादव बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।
‘जान की भीख मांग रहे सपा के गुंडे’
अपर्णा यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की। अर्पणा ने कहा कि सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है। उप्र को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
शिकार शेरनी ही करती है: अपर्णा
मौथरी जनसभा खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने खजूर गांव में गजब का तेवर दिखाया।
उन्होंने कहा कि यादव हूँ, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है।
