सलमान खान के लिए अरिजीत सिंह का पहला गाना, ‘टाइगर’ ने किया ऐलान
सलमान खान के गाने के लिए अरिजीत सिंह ने लगभग 9 साल बाद आवाज़ दी है| सलमान ने खुद इस बात की जानकारी अपने एक पोस्ट के जरिये दी है |

अरिजीत सिंह और सलमान खान की दोस्ती की खबर पक्की है| सलमान ने इस सस्पेंस को खत्म कर मुहर लगा दी है कि अब दोनों के बीच का झगड़ा अब खत्म हो गया है| इस दोस्ती के साथ ही अरिजीत ने पहली बार सलमान के लिए गाना भी गया है, जिसकी पहली झलक खुद एक्टर ने शेयर की है| सलमान खान ने पोस्ट के साथ इस दोस्ती का ऐलान किया है, फिल्म के पोस्टर के साथ सलमान ने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- “पहले गाने की पहली झलक, ‘लेके प्रभु का नाम ‘! ओ… हां… ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए”|
बता दें कि 9 साल पहले यानी साल 2014 में दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान झड़प हुई थी| इसके बाद सलमान पर कई बार आरोप लगे कि उन्होंने अरिजीत से कई प्रोजेक्ट्स छीन लिए| दोनों अपनी-अपनी फील्ड के बादशाह है| एक है बॉलीवुड के ‘भाईजान’ और दूसरे हैं म्यूजिक वर्ल्ड के ‘दादा’| दोनों की इस दोस्ती से सलमान और अरिजीत के फैंस काफी खुश हैं|
फिल्म का ये ट्रैक 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है| आपको बता दें कि टाइगर 3 ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी में तीसरा भाग है, जिसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ प्रतिष्ठित भूमिका में हैं और इमरान हाशमी एक खतरनाक विलन के रूप में हैं. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज होगी|