Arvind Kejriwal को नया सरकारी बंगला अलॉट, HC ने दिया निर्देश

Arvind Kejriwal Bungalow: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नया बंगला मिल गया है। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें 95, लोधी एस्टेट स्थित बंगला आवंटित किया गया है।

Arvind Kejriwal Bungalow: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लोधी एस्टेट में टाइप-VII बंगला मिल गया है. उन्हें बतौर राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के नाते यह बंगला दिया गया है. दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने लोधी एस्टेट में टाइप-VII श्रेणी का बंगला आवंटित कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को आवंटित हुए 95, लोधी एस्टेट के इस भव्य निवास ने केजरीवाल की दिक्कत दूर कर दी है. यह आवंटन राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के तौर पर केजरीवाल के हक को मान्यता देता है.

केजरीवाल को सरकारी आवासी अलॉट

केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास अलॉट कर दिया है. केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट नंबर का आवास दिया गया है. दिल्ली हाइकोर्ट की पिछली सुनवाई में केंद्र से 10 दिन में घर देने की बात कही थी. केजरीवाल ने सितंबर 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद अक्टूबर में वे अपने आधिकारिक निवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड से बाहर निकल आए. तब से वे आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के सरकारी बंगले पर रह रहे थे.

क्यों मिला बंगला?

राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के रूप में केजरीवाल को दिल्ली में सरकारी आवास का अधिकार था, लेकिन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के भूमि निदेशालय (डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स) की ओर से देरी के कारण मामला अदालत पहुंच गया. जुलाई 2014 की डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स की नीति स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों या संयोजकों को आवास का प्रावधान करती है, लेकिन प्रकार निर्दिष्ट नहीं है.

ये भी पढ़े-

Back to top button