Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं, 20 फरवरी को शुक्ववार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Rashifal 20 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।

मेष राशि- आपका दिन अनुकूल है. स्वस्थ तन और प्रसन्न मन से आज सारे काम पूरे कर पाएंगे. परिणाम स्वरूप आप में ऊर्जा एवं उत्साह रहेगा. भाग्य का साथ आपको मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. माता से लाभ होगा. मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे.

वृषभ राशि- आय की स्थिति में उछाल आ सकता है और फिर भी गिरावट आ सकती है। ये आपके मन को परेशान करेगा। आय की स्थिति में उतार-चढ़ाव। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। डिकोड करने में प्रॉब्लम हो सकती है। पहले आपको खराब लग सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। यात्रा लाभप्रद नहीं होगी। शनिदेव को प्रणाम करना और लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम और संतान की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली या प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अगर आप बच्चों वाले हैं तो बच्चे आपकी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे। विद्रोह कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापार में अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना और सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय रहेगा। अपमानित होने का भय बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करना पड़ेगा आपको। काली वस्तु का दान करना और शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- उदर रोग से परेशान रहेंगे। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। संतान पक्ष आपका अच्छा चल रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी चल रही है। मन- इतनी सारी स्थितियों के बाद भी मन प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना पड़ेगा। पीली वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- दांपत्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। सरकार में और राजनीति में आपका दबदबा बना रहेगा। विपरीत लिंगी संबंध में कोई लांछन लग सकता है। आपके ऊपर उंगली उठ सकती है, इस बात का ध्यान रखिएगा। हरी वस्तु पास रखें और शनिदेव को प्रणाम करें। शुभ होगा।

तुला राशि- क्रोध पर काबू रखें। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम और संतान भी मध्यम दिख रहा है, लेकिन ज्ञानार्जन का समय है। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। घरेलू सुख बाधित होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी, लेकिन अड़चनों के साथ। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित है। भाई-बहन को लेकर भी मन आपका परेशान रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये मध्यम समय है। काली वस्तु का दान करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- रौब और रुआब बना हुआ है, लेकिन रक्तचाप न बढ़े इस बात का ध्यान रखिए। क्रोध पर काबू रखिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जो भी धनार्जन हो रहा है, उसे संचित करें। अभी निवेश मत करिए। गंदी भाषा के प्रयोग से बचिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। अभी नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना और शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी इत्यादि बनी हुई है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा लगाएं तो धन हानि के संकेत हैं। इस समय आप पूरे तरीके से फंसे हुए हैं। कुछ दिन लगेगा। निकल जाएंगे। आप बुद्धि से, विवेक से काम करने वाले व्यक्ति हैं। नीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

मीन राशि- खर्च की अधिकता। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, बेचैनी, घबराहट, संतान, प्रेम इत्यादि सारी चीजें परेशानी में हैं। ग्रह स्थिति ठीक नहीं चल रही है। थोड़ा सा बचकर पार करिए। शिवजी का जलाभिषेक करना और काली वस्तु दान करे। इन परिस्थितियों से, इन कुपरिस्थितियों से आप बाहर निकल जाएंगे।

Back to top button