
Rashifal 4 March 2026: होली का दिन इन राशियों के लिए खास, पढ़े सभी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 4 मार्च 2026 का राशिफल.
Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: 4 मार्च 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विक्रम संवत 2082 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बसंत ऋतु का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग विशेष ऊर्जा प्रदान कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन यह है कि चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के मनोभाव, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
4 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
मेष राशि- 4 मार्च के दिन व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी। आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि- 4 मार्च के दिन आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं।
मिथुन राशि- 4 मार्च के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। दिन मिला-जुला रहने वाला है। सुबह में व्यापार करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि- 4 मार्च के दिन किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। दोपहर का टाइम शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा
सिंह राशि- 4 मार्च के दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नेगेटिव विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।
कन्या राशि- 4 मार्च के दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता ह%E





