
बुध चाल बदलकर इन राशियों को बनाएंगे मालामाल, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत
Budh Gochar: हिन्दू धर्म में ज्योतिषीय गणनाओं का बहुत महत्व होता है। इसी के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे मेष समेत कुछ राशियों को इस गोचर से बंपर लाभ होगा।
Budh Gochar July 2024 Rashifal : हिन्दू धर्म मे ग्रह-नक्षत्र के आधार पर राशिफल का आकलन किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जुलाई माह में ग्रहों के राजकुमार जल्द ही अपनी राशि बदलने वाले हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। दृक पंचांग के अनुसार, बुद्धि के दाता बुध 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 48 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि-विवेक का कारक ग्रह माना गया है। आइए जानते हैं जुलाई माह में बुध राशि बदलकर किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य…
मेष राशि : बुध गोचर से मेष राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। यह गोचर नौकरी-कारोबार में तरक्की की राह को आसान बनाएगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। विद्यार्थियों को करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी।
सिंह राशि : बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को बहुत फायदा होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। नौकरीपेशा वालों को तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। वाणी में मधुरता आएगी।
तुला राशि : बुध गोचर से तुला राशि वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु राशि : बुध के राशि बदलते ही धनु राशि वालों को कई सरप्राइज मिलेंगे। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। भाई-बहन या करीबी दोस्त से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।