Holika Dahan के समय जरूर करे ये काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Holika Dahan 2025 Upay: ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के समय कुछ उपायों को करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति आती है।

Holika Dahan 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है। रंगों की होली के एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में मनाते हैं। इस दिन नकारात्मक विचारों, ऊर्जा आदि को अग्नि में जला देते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का मनाया जाता है।

क्यों किया जाता है होलिका दहन?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने विष्णु जी के परम भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में जलाने की कोशिश की थी लेकिन भगवान विष्णु ने प्रहलाद को बचाकर इस अग्नि स्वयं ही होलिका को जलाकर राख कर दिया था। इसी के कारण इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अग्निदेव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन कौन सा उपाय करना होगा शुभ…

1. सरसों के दाने: होलिका दहन के समय अग्नि में सरसों के दानों को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और आर्थिक लाभ होता है।

. होलिका की राख: होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होता है।

3. गोमती चक्र: होलिका दहन की रात शिवलिंग पर गोमती चक्र चढ़ाना चाहिए और इसे अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यावसायिक उन्नति व आर्थिक तरक्की प्राप्त होती है।

4. सूखा नारियल: होलिका दहन के समय नारियल को होलिका की अग्नि में चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

5. मां लक्ष्मी की पूजा: होलिका दहन की रात को मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button