
Rashifal: इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, सूर्यदेव करेंगे कृपा
29 September Ka Rashifal: दैनिक राशिफल (Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। आज रविवार के दिन का सभी 12 राशियों का पढ़ें राशिफल। मेष, वृष समेत सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Horoscope Today)।
Aaj Ka Rashifal 29 September 2024: हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 29 सितंबर 2024 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
मेष राशि-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशि-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मिथुन राशि-मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें।
कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय होगी। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी।
सिंह राशि-आलस्य की अधिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि-मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। संयत रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि-धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
धनु राशि- कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। पिता से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।
मीन राशि-व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।