
शुक्र की चाल इन राशियों के लिए वरदान, मिलेगा शुभ समाचार
राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। शुक्र की चाल शुभ होने पर लाइफ खूब रोमांटिक रहती है और धन से तिजोरी भी भरी रहती है। कल चंद्रमा की राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।
हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल (Rashifal) का आकलन किया जाता है। शुक्र धन, प्रेम, लग्जरी और सुंदरता के कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह का संबंध मां लक्ष्मी से भी है। शुक्र ग्रह मजबूत हो तो मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि भी बनी रहती है। शुक्र 7 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि का सफर पूरा करेंगे और 30 जून तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा की राशि में शुक्र गोचर से कुछ राशियों पर पैसों की वर्षा भी हो सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-
तुला राशि
शुक्र का कर्क गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की चाल ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप खूब तरक्की करने वाले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।