
महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा
Maha shivratri Horoscope 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग व बनने वाले शुभ योग कई राशि वालों के लिए लकी साबित होंगे। जानें महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा-
Maha shivratri Rashifal 2025: हर साल फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह के कृष्ण पक्ष को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही महादेव के निमित्त महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ ग्रहों की स्थिति खास रहने वाली हैं। महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में त्रिग्रही योग और मीन राशि शुक्र व राहु की युति बन रही है। जानें महाशिवरात्रि की लकी राशियां-
महाशिवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी शिव कृपा-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को महाशिवरात्रि पर आर्थिक उन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर मनवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के साथ नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा।
3. धनु राशि- धनु राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय रहने वाला है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को महाशिवरात्रि पर आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।