Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के लिए जरूरी है ये चीजें, जाने पूजा से जुडी बाते…

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 2025 इस वर्ष 26 फरवरी को मनाई जा रही है। पौराणिक कथानुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 

Mahashivratri 2025: फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इसलिए इस पर्व को लोग शिव विवाह के रूप मनाते हैं। शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की सही तिथि और शिव पूजन के लिए संपूर्ण सामग्री लिस्ट…

महाशिवरात्रि पूजन सामग्री(Puja Samagri)

  • शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा
  • मदार पुष्प या फूलों की माला
  • शमी के पत्ते
  • कमल और सफेद फूल

महाशिवरात्रि 2025 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रही है और 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर समाप्त हो रही है।ऐसे में 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

इस खास पर्व पर जो लोग घर पर पूजा कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। महाशिवरात्रि के पावन दिन को मनाने के लिए योजना बनाएं और उसी के मुताबिक तैयारियां करें। इन दिन की विशेष पूजा के लिए खास पूजन सामग्री की जरूरत होती है। महाशिवरात्रि में अब कम दिन रह गए हैं, इसलिए खरीदारी शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button