बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा दिन

Mercury Transit In Gemini : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, तुरता और मित्रता का कारक भी ग्रह कहा जाता है।

Mercury Transit In Gemini : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है.बुध ग्रह 6 जून की सुबह 9:29 पर अपनी स्वयं राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे.

आइए जानते हैं, बुध के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि : बुध के राशि परिवर्तन से बेहद शुभ प्राप्त होंगे। अध्यात्म में मन बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। सुखद समय व्यतीत होगा। आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें।

मिथुन राशि : बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। धन का आवक बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पर्सनल लाइफ में उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि : बुध के गोचर से कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए यह समय बेहद लकी रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। पराक्रम रंग लाएगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी मिलेगी। कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Back to top button