
NDA प्रत्याशी के काफिले पर हमला, चिराग का दावा… नहीं होगी ‘जंगल राज’ की वापसी
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार (27 अक्टूबर) को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज लोजपा नेता अरुण कुमार के काफिले पर हमला हुआ। ड्राइवर का सिर तक फोड़ दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस हमले के पीछे विपक्ष का हाथ बताया है।
पासवान ने मीडिया से बात करते हुए आरजेडी(RJD) पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, खास कर आरजेडी की विचारधारा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा जाने की है। केंद्रीय मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात भी की।
लोजपा नेता के काफिले पर हमले का दावा
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दलों, खासकर राजद, की विचारधारा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हथकंडे का इस्तेमाल करने की है। हमारी लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है। भक्तियारपुर के एनडीए उम्मीदवार, लोजपा नेता अरुण कुमार के काफिले पर आज विपक्षी दलों से जुड़े असामाजिक तत्वों ने हमला किया। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि राजद सोचती है कि समाज के वंचित तबके के लोग केवल वोट देने के लिए अच्छे हैं, इन लोगों को समाज में उस स्तर तक नहीं पहुंचना चाहिए कि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
यह भी पढ़ें…
तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का वॉर… कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये जनता तय करेगी
बिहार में नहीं होगी ‘जंगल राज’ की वापसी
कहा कि यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि RJD सोचती है कि समाज के वंचित तबके के लोग सिर्फ वोट देने के लिए ही अच्छे हैं। इन लोगों को समाज में उस स्तर तक नहीं पहुंचना चाहिए कि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसीलिए जब भी दलित या पिछड़े वर्ग का कोई व्यक्ति शक्तिशाली होने लगता है, तो ये लोग उसे किसी भी तरह से डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं। अरुण कुमार की गाड़ी को तोड़ा गया, उनके ड्राइवर का सिर तक फाड़ दिया गया। चिराग पासवान, LJP और NDA ऐसे असामाजिक तत्वों से कभी समझौता नहीं करेंगे।”
चिराग ने आगे कहा कि मेरी सरकार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बिहार में कभी भी ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें…
Anant Singh: अचानक टूटा पूर्व ‘बाहुबली’ विधायक का मंच, धड़ाम से गिरे नेता जी
RJD पर बरसे चिराग
केंद्रीय मंत्री ने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके लिए सामाजिक न्याय की परिभाषा सिर्फ और सिर्फ इनका एक परिवार है। मुसलमानों को दशकों तक वोटबैंक बनाकर रखा, बदले में उनके लिए कुछ नहीं किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए तो दूर की बात है, जिस तरह से सीटों के बंटवारे में भी मुसलमानों की संख्या को इन्होंने सीमित किया। ये लोग अपनी छाती पर MY समीकरण को मेडल की तरह चिपकाकर चलते हैं, इसलिए इनसे सवाल पूछा जा रहा है। मेरी सरकार तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की बात करती है। मेरी खुद की पार्टी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करती है।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…
रोहिणी आचार्य के बयान पर भड़की भाजपा… मर्यादा रखने की दी नसीहत





