
Bullet को टक्कर देने आई नई बाइक, जावा येज्दी ने लॉन्च की नई Roadster Red Wolf
Yezdi Roadster Red Wolf:Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है.
Yezdi Roadster Red Wolf: जावा येज्दी ने भारत में अपनी रोडस्टर मोटरसाइकल का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसको रोडस्टर रेड वुल्फ (Roadster Red Wolf) नाम दिया गया है। यह बाइक अपने पुराने रेट्रो क्लासिक लुक और आधुनिक फीचर्स के कारण काफी चर्चा में है। यह नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर आधारित है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। रोडस्टर रेड वुल्फ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपये रखी गई है। आइए आपको इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है नया?
येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ एडिशन में कई आकर्षक बदलाव देखने को मिलते हैं, जो इस प्रकार हैं।
डीप रेड पेंट फिनिश- जो नाम के अनुरूप बाइक को खास गहरे लाल रंग में पेश किया गया है।
अतिरिक्त क्रोम डिटेलिंग- एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर क्रोम टच दिया गया है।
यूनिक ब्राउन सीट- इस एडिशन में ब्राउन कलर की सीट दी गई है, जो इसे अलग पहचान देती है।
मॉड्यूलर सोलो/पिलियन सीट सेटअप- पहले की तरह इस बाइक में सोलो या ड्यूल सीट ऑप्शन बरकरार रखा गया है।
स्टैंडर्ड मॉडल के प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में नी-रिसेस वाला फ्यूल टैंक, वाइड रियर फेंडर, हगर, ट्विन-बारेल एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स को को बिना बदलाव जारी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें सेगमेंट का सबसे चौड़ा रियर टायर दिया गया है, जिससे रोड प्रेजेंस और ग्रिप बेहतर होती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल तौर पर रेड वुल्फ एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मिलने वाला इंजन 334cc का अल्फा 2 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जिसमें स्लीपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
Yezdi Roadster Red Wolf edition में फ्रंट और रियर दोनों ही डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसका वजन लगभग 184 किलोग्राम है. इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है. बाइक में LED टेल लाइट दी गई हैं. हालांकि, इसमें कोई भी USB चार्जिंग पोर्ट नहीं मिलेगा.





