बांग्लादेशी प्रवासियों ने लंदन में किया यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Bangladeshi Immigrants Protest: बांग्लादेश में अंतरिम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन विदेशी धरती पर भी तेज हो गया है। रविवार को यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में 2,000 से अधिक बांग्लादेशी प्रवासियों ने ट्राफलगर स्क्वायर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का उद्देश्य बांग्लादेश में सरकार की ओर से लोगों के दमन, मानवाधिकार हनन और अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाना था।

प्रदर्शनकारियों ने ट्राफलगर स्क्वायर से डाउनिंग स्ट्रीट तक मार्च किया और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेशी प्रवासियों ने कानून के शासन की कमजोरियों और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों को उजागर किया।

अवामी लीग ने कहा कि यूनुस सरकार सत्ता में आने के बाद से धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले और मानवाधिकार उल्लंघन लगातार बढ़ रहे हैं। पार्टी के अनुसार, पहले तीन महीनों में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर 2,000 से अधिक हमले दर्ज किए गए हैं।

ज्ञापन में ब्रिटिश सरकार से आग्रह किया गया कि वह अंतरिम प्रशासन को मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराए, निष्पक्ष चुनावों की निगरानी करे और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सहयोग सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें…

पाकिस्तान में इमरान खान और सेना प्रमुख के बीच टकराव पर सियासी हलचल

अवामी लीग ने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार ने विपक्षी दलों और पत्रकारों पर राजनीतिक उत्पीड़न और मीडिया सेंसरशिप शुरू कर दी है। 160 से अधिक पत्रकारों की प्रेस मान्यता निलंबित कर दी गई, कई वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया और कुछ पर झूठे आरोप लगाए गए।

यह भी पढ़ें…

Nepal में सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य

यह प्रदर्शन बांग्लादेशी प्रवासियों की उस चिंता को दर्शाता है कि देश में लोकतंत्र और मानवाधिकार की स्थिति तेजी से कमजोर हो रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Earthquake: रूस में फिर आया जोरदार भूकंप, अमेरिका-चीन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट

Back to top button