BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट, श्रेयस और ईशान की एंट्री?

BCCI Central Contract: भारतीय पुरुष क्रिकेटरों के नए कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान हो गया है. इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है. खास बात ये है कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की कॉन्ट्रेक्ट में फिर से वापसी हुई है.

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है. नए कॉन्ट्रेक्ट में कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है. बड़ी बात ये है कि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की कॉन्ट्रेक्ट में फिर से वापसी हुई है. सबसे ज्यादा खिलाड़ी C ग्रेड में हैं. भारत के मेंस क्रिकेटरों का ये सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए हैं.

4 ग्रेड और कितना पैसा?

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 34 खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा गया है. हर खिलाड़ी को उसके ग्रेड के मुताबिक सालाना रकम BCCI की ओर से दी जाएगी. सबसे ज्यादा 7 करोड़ रुपये A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को मिलते हैं. वहीं A ग्रेड में 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. जबकि B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये. वहीं C ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 1-1 करोड़ रुपये मिलते हैं.

A+ और A ग्रेड में ये खिलाड़ी?

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रे्क्ट के A+ ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को जगह दी है. उसने रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को इस ग्रेड में रखा है. वहीं A ग्रेड में 6 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिसमें मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत हैं.

श्रेयस अय्यर लौटे, C ग्रेड में ईशान?

नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में B ग्रेड में श्रेयस अय्यर की वापसी होती दिखी है. श्रेयस के अलावा इस ग्रेड में शामिल 4 और खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल हैं.

C ग्रेड में कुल 19 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें से एक ईशान किशन हैं. ईशान किशन के अलावा इस ग्रेड में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह , प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा के नाम हैं.

आईपीएल के टूर्नामेंट में प्लेयर्स के वर्तमान प्रदर्शन का फायदा BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में देखने मिला है. साथ ही जिन खिलाडियों ने रणजी मैच कों प्राथमिकता दी थी उन्हें बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में जगह देने में गुरेज नहीं किया.

Leave a Reply

Back to top button