हज से पहले भारत समेत 14 देशों के मुसलमानों का वीजा बैन… जाने क्या हैं वजह

Hajj 2025: हज यात्रा शुरू होने से पहले सऊदी अरब ने बड़ा कदम उठाया है. क्राउन प्रिंस ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 14 देशों के लोगों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। सऊदी अरब ने इन देशों से आने वालों के उमराह (Umrah), बिजनेस (business) और फैमिली विजिट वीजा (family visit visas) वीजा बंद कर दिए हैं। हालांकि यह पाबंदी अस्थायी रूप से लगाई गई है। भारत समेत 14 देशों के लोगों के लिए वीजा सस्पेंशन जून में हज के समापन तक प्रभावित रहेगा।

कौन से वीजा होंगे सस्पेंड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए दिशा-निर्देशों के तहत उमरा वीजा, बिजनेस विजिट वीजा और फैमिली विजिट वीजा को निलंबित कर दिया गया है। सऊदी अरब के वीजा प्रतिबंध से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के उन लोगों को निराशा हुई है, जो इन वीजा की मदद से हज के समय मक्का और मदीना जाना चाहते थे।

यह भी पढ़ें…

Gaza पर फिर गिरी गाज… जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने किए कई हवाई हमले

इन 14 देशों पर लगाया प्रतिबंध
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 14 देशों में भारत भी शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन तथा एक अन्य देश पर भी वीजा बैन लगा है। सऊदी अधिकारियों ने वीजा बैन करने का फैसला लेने के पीछे हज यात्रा के दौरान सुरक्षा का हवाला दिया है।

सऊदी क्राउन प्रिंस के निर्देश के बाद लिया फैसला
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीज़ा विनियमन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि देश में हज यात्रा सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी हो। सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के हज करने से रोकेगा। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अन्य देशों के नागरिक उमरा वीजा या विजिट वीजा के साथ सऊदी अरब आते हैं और पवित्र मक्का में हज करने के लिए अवैध रूप से वहां रुकते हैं।

विदेशी लोग अब सिर्फ 13 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई
बता दें कि सऊदी अरब ने वीजा को लेकर कठोर कदम उठाया है। वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को हज यात्रा के वीजा को लेकर सख्त आदेश दिया है। इसी के तहत विदेशी लोगों के लिए सिर्फ 13 अप्रैल तक ही हज यात्रा वीजा अप्लाई कर सकते हैं। अगर इन दिनों तक वीजा अप्लाई नहीं किया तो हज समाप्त होने तक कोई भी नया हज वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

चीन ने अमेरिका पर किया पलटवार, लगा दिया 34% का टैरिफ

16 भाषाओं में लॉन्च हुआ डिजिटल गाइड
सऊदी अरब देश ने एक और नया नियम बनाया है। हज और उमराह के लिए 16 वित्रिन्न भाषाओं में एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, ताकि पर्यटकों को सहायता एवं गाइडलाइन मिल सके।

2024 में हज के दौरान गई थी 1000 जानें
बता दें कि पिछले साल 2024 में हज के दौरान 1000 लोगों की जान चली गई थी। भीड़-भाड़ तथा गर्मी होने के कारण लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए सऊदी अरब ने वीजा बैन करने और रजिस्ट्रेशन कराने का कदम उठाया है। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि अवैध रूप से किसी भी व्यक्ति को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। अगर उसने नियम तोड़ने की कोशिश की तो सऊदी अरब में एंट्री पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Russia में बायोमेट्रिक पेमेंट का विस्तार… टर्मिनलों की संख्या 1 मिलियन के पार

Back to top button