Berlin में राहुल गाँधी के निशाने पर भागवत… बोले- RSS सत्य नहीं, शक्ति पर जोर देती है

Rahul Gandhi Germany Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि RSS के अनुसार सच्चाई का महत्व नहीं है, बल्कि शक्ति महत्वपूर्ण है, और यही उन्हें और कांग्रेस को अलग बनाता है।

सत्य और संस्कृति पर जोर
राहुल ने कहा, “हमारी पूरी संस्कृति सत्य पर आधारित है। आप किसी भी धर्म को देखें, मूल रूप से यही संदेश मिलता है कि सत्य का पालन करना चाहिए। कांग्रेस, महात्मा गांधी और हम सभी भारत की सच्चाई की रक्षा करते हैं। RSS ऐसा नहीं करती।”

यह भी पढ़ें…

PM Modi का नादिया दौरा प्रभावित… खराब मौसम में वर्चुअली किया रैली संबोधन

जर्मनी में कार्यक्रम और स्पीच
राहुल गांधी पांच दिन के जर्मनी दौरे पर हैं। उन्होंने ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के कार्यक्रम ‘कनेक्टिंग कल्चर्स’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने जर्मन थिंक-टैंक और हर्टी स्कूल में भी भाषण दिया।

हर्टी स्कूल में राहुल ने कहा कि लोकतंत्र केवल सरकार की व्यवस्था नहीं है, बल्कि जवाबदेही का तंत्र है। उन्होंने वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि संरचनात्मक असमानताओं को दूर करने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें…

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का तगड़ा एक्शन, कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स मुश्किल में…

वैश्विक नेताओं से मुलाकात
राहुल ने जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात की और लंच किया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अनुसार, दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्दे, व्यापार और भारत-जर्मनी संबंधों पर चर्चा की।

इसके अलावा राहुल ने जर्मनी के वाइस चांसलर लार्स क्लिंगबील और पर्यावरण व जलवायु संरक्षण मंत्री कार्सटन श्नाइडर से अलग-अलग मुलाकात की।

कांग्रेस का संदेश
कनेक्टिंग कल्चर्स कार्यक्रम में राहुल ने दोहराया कि कांग्रेस सच्चाई के साथ खड़ी है और भारत की सत्य पर आधारित संस्कृति का बचाव करती है।

यह भी पढ़ें…

PM Modi के कान में ईयररिंग नहीं, तो फिर क्या… ओमान दौरे में बना चर्चा का विषय

Back to top button