भारत गैस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

bharat gas

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ स्थित भारत गैस डीलर संचालक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया है।

भारत गैस डीलर के लखनऊ सेल्स मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि बीपीसीएल ने ऊर्जा नाम से एक चाट वाट जारी किया जिसका व्हाट्स ऐप नंबर 1800224344 है।

इस नंबर को मोबाइल में सेव करके Hii या Hello लिखे जिसमे अनेक भाषा उपलब्ध हैं एवं कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं।

जिसमें सिलिंडर बुकिंग, सिलिंडर की कीमत, डिजिटल पेमेंट, डिलीवरी की जानकारी, वितरक बदलने, मोबाइल नंबर अपडेट, मैकेनिक सेवाएं, शिकायत आदि सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने ग्राहकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की निवेदन किया है।

Leave a Reply

Back to top button