Satara में बड़ा हादसा… गड्ढे में गिरी स्टूडेंट्स से भरी बस, कई गंभीर रूप से घायल

Satara Bus Accident: नासिक के स्टूडेंट्स को ले जा रही बस मंगलवार सुबह कराड के वाथर इलाके में सड़क निर्माण के दौरान बने गड्ढे में गिर गई। हादसे में 9 से 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, नासिक से कोंकण यात्रा करके लौट रहे स्टूडेंट्स की बस वाथर इलाके में सड़क निर्माण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि ड्राइवर को सड़क पर निर्माण कार्य होने की जानकारी नहीं थी। बस सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई।

खुशकिस्मती से, बस गहरी घाटी में नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, हादसे में कई स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें…

महाराष्ट्र के 288 निकायों में मतदान शुरू… नगर परिषद – नगर पंचायतों में चुनावी संग्राम तेज

पुलिस ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस राजश्री पाटिल, कराड रूरल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर महेंद्र जगताप और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों का इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…

Delhi के बाद अब मुंबई में भी सांसों पर संकट, नियंत्रण के लिए BMC ने उठाए सख्त कदम

आगे की कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन ने सड़क निर्माण स्थल पर चेतावनी संकेत और सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जामिया इस्लामिया भी जांच के घेरे में… लगा गंभीर आरोप

Back to top button