नशा विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि… नवी मुंबई में नष्ट किये गए 26 करोड़ के ड्रग्स

Anti-Drug Campaign: नवी मुंबई पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को 26 करोड़ 48 लाख रुपये कीमत के ड्रग्स को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई शहर की एक प्रमुख वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के परिसर में की गई। इस दौरान नवी मुंबई की विधायक मंदा ताई म्हात्रे भी मौजूद रहीं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नष्ट किए गए ड्रग्स 35 अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए थे। इनमें गांजा, चरस, एमडी (मेथाइल डायऑक्सी मेथाम्फेटामाइन), कोकीन और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स शामिल थे। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं।

विधायक ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम के दौरान विधायक मंदा ताई म्हात्रे ने अपने हाथों से ड्रग्स निपटान प्रक्रिया शुरू की और इस पहल की सराहना करते हुए कहा,
“यह कदम समाज और खासकर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।”

पुलिस कमिश्नर की अपील
नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ड्रग्स समाज के लिए एक भयावह चुनौती है। इसे खत्म करने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए और इस लड़ाई में पुलिस का साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

डॉक्टर नहीं बनना चाहता… NEET में 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाले अनुराग ने किया सुसाइड

सोशल मीडिया पर विधायक का संदेश
विधायक मंदा ताई म्हात्रे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,
“नशामुक्त समाज की दिशा में नवी मुंबई पुलिस की बड़ी उपलब्धि! पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।”


उन्होंने बताया कि पुलिस को वाशी, बेलापुर और उरण इलाकों में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशीले पदार्थ जब्त किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें…

Mumbai में कबूतरों को दाना डालना बना अपराध, चार लोगों पर केस दर्ज

नशा विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि

  • अब तक 2854 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • उनसे 70.18 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।
  • बड़े पैमाने पर ड्रग्स कारोबार में शामिल 7 आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नवी मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समाज में फैल रही नशे की लत और अपराध को रोकने के लिए इस पहल से युवाओं को सही संदेश मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर सियासी घमासान, मोदी-ठाकरे आमने-सामने

 

Back to top button