बिहार में बड़ी कार्रवाई… 2 करोड़ के हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को राज्य के दो जिलों मुजफ्फरपुर और किशनगंज में की गई छापेमारी में बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों के अनुसार कुल 1.396 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान—

राजेश्वर पंडित, निवासी: चिरैया, मोतिहारी

पूनम देवी, निवासी: नकरदेई

के रूप में हुई है।

जांच में इनके पास से 1.016 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

बिहार में नई सरकार का शपथ समारोह… गांधी मैदान में तैयारियां तेज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

मणिपुर से लाई गई थी हेरोइन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह खेप मणिपुर से लाई गई थी और इसे उत्तर प्रदेश भेजा जाना था।

जांच में यह भी सामने आया कि इस तस्करी का पूरा नेटवर्क मोतिहारी जेल में बंद एनडीपीएस आरोपी हरिनाथ राय द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामले में कुल 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है—

  • 1 मणिपुर निवासी
  • 1 उत्तर प्रदेश निवासी
  • 4 बिहार निवासी

गिरफ्तार महिला पूनम देवी पहले भी नकरदेई थाना के एक मामले में जेल जा चुकी है। अहियापुर थाना में संबंधित कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, रोहिणी ने X पर किया पोस्ट…

किशनगंज से 380 ग्राम ब्राउन शुगर बरबाद
इधर, किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में भी पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली। कौआभिट्ठा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया:

  • तहसीन रजा
  • साजिद आलम
  • सुभान आलम उर्फ आर्यन

इनके पास से पुलिस ने बरामद किया—

  • 380 ग्राम ब्राउन शुगर
  • एक देशी कट्टा
  • एक जिंदा कारतूस

पुलिस इनसे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें…

बिहार में करारी हार के बाद RJD की प्रतिक्रिया… तेजस्वी यादव अब तक चुप

Back to top button