
UP में रजिस्ट्री नियम में बड़ा बदलाव… नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी राहत
UP Property Registry New Rule: उत्तर प्रदेश में मकान और दुकान खरीदने-बेचने वालों के लिए बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया गया है। शासन ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए समय और कार्यदिवस में बदलाव करते हुए एक नया पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस योजना के तहत अब कानपुर में रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे।
रविवार को भी मिलेगी सुविधा
अब तक रजिस्ट्री कार्यालय केवल सोमवार से शनिवार तक ही खुलते थे, जिससे नौकरीपेशा और व्यापारियों को बड़ी परेशानी होती थी। कई लोग छुट्टी न मिलने के कारण रजिस्ट्री टालते रहते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रविवार को भी मकान, दुकान और जमीन की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
शासन का मानना है कि इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और लंबित रजिस्ट्रियों की संख्या कम होगी।
बदला दफ्तर का समय
नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री कार्यालयों का समय भी बढ़ाया गया है। पहले कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलते थे, लेकिन अब दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक भी रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उन लोगों को खास लाभ होगा, जो दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू
यह बदलाव फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। सफल रहने पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की प्रतिक्रिया और रजिस्ट्री की संख्या के आधार पर आगे विस्तार का फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
राज्यकर्मियों को अंतिम मौका… 10 मार्च तक डिटेल अपलोड करें, वरना रुक जाएगा वेतन
डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा
सरकार रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल बनाने पर भी जोर दे रही है। दस्तावेजों की ऑनलाइन तैयारी, स्लॉट बुकिंग और ई-स्टांप की व्यवस्था पहले से लागू है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने में मदद मिली है।
यह भी पढ़ें…
लोकभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप… पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना
रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा फायदा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से रियल एस्टेट बाजार को गति मिलेगी। रविवार को भी रजिस्ट्री होने से खरीदारों और बिल्डरों को सुविधा मिलेगी। साथ ही निवेशकों के लिए भी प्रक्रिया आसान होगी, जिससे संपत्ति खरीद-बिक्री में तेजी आने की संभावना है।
आम लोगों को बड़ी राहत
यह कदम खासकर उन लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, जो लंबे समय से रजिस्ट्री के समय में बदलाव की
यह भी पढ़ें…





