Lucknow के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा तोहफा, 1519 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर शुरू…

Lucknow Green Corridor Inauguration: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम से राहत देने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से परियोजना का उद्घाटन किया और कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया।

करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण समतामूलक चौराहा के पास किया गया। यह कॉरिडोर डालीगंज पुल तक विकसित किया गया है। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और हरित पट्टी विकसित करने जैसे कार्य किए गए हैं।

लोकार्पण के बाद किया अवलोकन
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

बड़े इमामबाड़े में अलविदा नमाज के बाद विरोध… अमेरिका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे

यातायात व्यवस्था में आएगा सुधार
अधिकारियों के अनुसार इस ग्रीन कॉरिडोर के बनने से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। विशेष रूप से व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कॉरिडोर के आसपास हरित पट्टी विकसित होने से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

स्वच्छ ऊर्जा में आगे बढ़ता यूपी… गाजियाबाद का सोलर मॉडल बना मिसाल

शहर के विकास में अहम परियोजना
राज्य सरकार का कहना है कि लखनऊ के तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शहर में सड़क और यातायात से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को राजधानी के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी और सौंदर्यीकरण में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

UP में गोहत्या पर Yogi सरकार का बड़ा एक्शन… NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Back to top button