
EMI पर बड़ी राहत! RBI की रेपो रेट कटौती के बाद होम लोन और ऑटो लोन सस्ते
Home Loan Cheaper: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 दिसंबर, 2025 को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती की, जिससे देश में नीतिगत ब्याज दर 5.25% हो गई। इस साल अब तक RBI ने कुल 125 bps की कटौती चार बार की है। इसका सीधा असर होम लोन और ऑटो लोन की EMI पर पड़ा, जिससे ग्राहकों को 20 साल के 50 लाख रुपये के लोन पर लगभग 4,000 रुपये प्रति माह की बचत हो रही है।
2025 में रेपो रेट कटौती का क्रम
- फरवरी: 25 bps कटौती
- अप्रैल: 25 bps कटौती
- जून: 50 bps कटौती
- अगस्त और अक्टूबर: कोई कटौती नहीं
- दिसंबर: 25 bps कटौती
इस तरह, इस साल कुल 1.25% की कटौती हुई है, जिससे नए और मौजूदा लोन धारकों को कम ब्याज और EMI में राहत मिली है।
बैंकों ने ब्याज दरें घटाई
HDFC Bank
- MCLR में कटौती, उधारकर्ताओं को 5 bps का लाभ
- नई दरें: 8.30% – 8.55%
Punjab National Bank (PNB)
- RLLR दर 8.35% से घटाकर 8.10%
- नई दरें 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी
Bank of Baroda
- BRLLR दर 8.15% से घटाकर 7.90%
Indian Bank
- RLLR दर 8.20% से घटाकर 7.95%
- नई दरें 6 दिसंबर 2025 से लागू
Bank of India
- RBLR दर 8.35% से घटाकर 8.10%
- नई दरें 5 दिसंबर 2025 से प्रभावी
Bank of Maharashtra
- होम लोन दरें 7.35% से घटाकर 7.10%
- कार लोन दरें 7.70% से घटाकर 7.45%
प्रोसेसिंग फीस माफ, शुरुआती लागत कम
यह भी पढ़ें…
Stock Market: शेयर बाजार में थमी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
RBI की नीति का मकसद
हाल ही में दर कटौती का फैसला मुद्रास्फीति में कमी, आर्थिक वृद्धि और लिक्विडिटी संतुलन को देखते हुए किया गया। इसका मतलब है कि लोन लेने वाले अब कम ब्याज पर आसानी से कर्ज ले सकते हैं और EMI का बोझ घटेगा।
यह भी पढ़ें…
FREE SHOPPING WEEK: रिलायंस रिटेल की फैशन फैक्ट्री में ₹5000 की शॉपिंग अब ‘फ्री’!
लाभ के विकल्प
- RLLR (Repo-Linked Lending Rate) – अधिक पारदर्शिता और रेपो रेट में बदलाव जल्दी लागू
2. RBLR (Retail Banking Lending Rate) – अच्छी क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए
3. MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) – बदलाव धीरे-धीरे लागू होते हैं
इससे साफ है कि RBI की रेपो रेट कटौती और बैंकों की दरों में कमी लोन लेने वालों के लिए एक सुनहरा मौका है। अब घर खरीदना और वाहन लोन लेना पहले से ज्यादा सस्ता और किफायती हो गया है।
यह भी पढ़ें…





