Bigg Boss 19: तान्या-मालती बनीं मोटिवेशनल स्पीकर, कंटेस्टेंट्स को दिखाया आईना

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और मालती चाहर ने राशन टास्क में जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने घरवालों को उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया, जिसे सुन बाकी सदस्य हैरान रह गए।

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नया तूफान आने वाला है, जो एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा। बिग बॉस के सीजन 19 में जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, वहीं आने वाले एपिसोड में कुछ धमाकेदार होगा। घर में दो ग्रुप्स तो साथ-साफ नजर आ रहे हैं लेकिन कुछ सदस्य ऐसे हैं, जो किसी का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अब एक तीसरा ग्रुप बनने जा रहा है। जियो हॉटस्टार ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है।

तान्या-मालती बनीं मोटिवेशनल स्पीकर

फिर तान्या मित्तल और मालती चाहर मोटिवेशनल स्पीकर की भूमिका निभाती हैं। पहले ‘बॉस’ अपने दोस्त अमल मलिस से कहती हैं, ‘तू एक-एक दिन को काटने की तरह जी रहा है।’ इधर अभिषेक से मालती ने कहा, ‘थोड़े सेल्फिश हो और झूठ बोलते हो।’ अशनूर के लिए कहती हैं, ‘थोड़ी जिद्दी है और थोड़ी मतलबी है।’ अभिषेके ने पूछा, ‘मैं ऐसा क्या करूं कि कोई भिड़े न मुझसे?’ तो जवाब मिला, ‘तुमसे अगर कोई भिड़ेगा नहीं ना तो तुम जाकर भिड़ोगे। ‘ तान्या ने मृदुल को कहा, ‘हम जैसा बनने के उसमें तूने अपने आपको खो दिया।’ गौरव से बोलीं, ‘परफेक्ट दिखाने के चक्कर में कोई भी आपसे रिलेट नहीं कर पा रहा है।’ एक्टर बोले, ‘अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लें क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है।’

घर में बना एक नया ट्रैंगल

मालती ने नेहल और फरहाना से कहा, ‘भाई, मैं बोर हो जाऊंगी दो महीने में ऐसे ग्रुप देख-देख कर. ये सेट हो रखे है.’ इसपर फरहाना ने कहा कि ‘एक काम करते है, हम तीनों एक नया ग्रुप बनाते है. पूरे घर की बैंड बजा देंगे.’ तो मालती बोलती है कि ‘हम तीनों में से एक ही काफी है झगड़ा करने के लिए.’ अब नेहल ने मालती के जवाब पर हामी भरते हुए कहा, ‘एक्जेक्टली, हम तीनों ओपिनियन बनाने वाले है.’

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुई. इस टास्क में मालती चहर के हाथ में एक बड़ा फैसला था, जिसके आधार 6 कंटेस्टेंट्स-नीलम, जिशान, बशीर, अश्नूर, प्रणित और मृदुल नॉमिनेट हो गए हैं.

Back to top button