Bigg Boss OTT 3: लवकेश के एविक्शन पर फूटा Elvish का गुस्सा, बोले – वोट्स से नहीं निकाल पाए

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस के फाइनल से पहले लव कटारिया का शॉकिंग एविक्शन हो गया है। लव कटारिया के एविक्शन एल्विश यादव ने भी रिएक्शन दिया है।

Bigg Boss OTT 3 Top 5 Finalist: बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनल में अब दो दिन ही बचे हैं। फाइनल से पहले बिग बॉस के घर में आखिरी एविक्शन हो गया है, जिसमें अरमान मलिक के साथ लवकेश कटारिया (Luv Kataria) का पत्ता भी कट गया है। लव के एविक्शन पर फैंस बुरी तरह बिग बॉस के मेकर्स पर भड़क गए हैं और इसे अनफेयर बता रहे हैं। लवकेश कटारिया के एविक्शन पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

एल्विश यादव का रिएक्शन आया सामने

लवकेश कटारिया के एविक्शन पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एल्विश ने ट्वीट करके लिखा- वोट्स से नहीं निकाल पाए? एल्विश यादव का यह तंज मेकर्स पर माना जा रहा है, क्योंकि वोट्स के मामले में लवकेश को पीछे छोड़ना आसान नहीं था, फिर चाहे इसके पीछे एल्विश यादव की आर्मी का हाथ रहता।

उनका ये ट्वीट वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘नहीं निकाल पाए भाई, तभी चीटिंग करके निकाला।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘ये सीजन लव कटारिया के नाम से जाना जाएगा।’ एक और लिखते हैं, ‘वोट से डरे हुए हैं।’

Back to top button