Big Boss OTT 3: मीडिया राउंड के बाद टूटे अरमान मालिक, फूट-फूटकर रोईं कृतिका

Big Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर गया है। 2 अगस्त, 2024 को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए केवल सात प्रतियोगी दौड़ में बचे हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3′ अपने ग्रैंड फिनाले सप्ताह में प्रवेश कर गया है। अब केवल सात प्रतियोगी दौड़ में बचे हैं। अब हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगियों को मीडिया राउंड का सामना करना पड़ा था। मीडिया के तीखे सवालों के बौछार ने प्रतियोगियों को काफी बेबस कर दिया। अब एक वायरल प्रोमो में नजर आ रहा है कि मीडिया राउंड के बाद कृतिका मलिक फूट-फूटकर रोई थीं।

हाल ही में, Big Boss OTT 3 का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृतिका को डायन कहे जाने से लेकर धोखाधड़ी को सही ठहराने के लिए अरमान की खिंचाई तक, इस जोड़े ने सवालों को बखूबी संभाला। हालांकि, मीडिया राउंड के बाद दिन के अंत तक कृतिका और अरमान दोनों ही टूटते हुए नजर आए। अरमान को कृतिका से कहते हुए देखा गया कि वह बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी नहीं जीतना चाहते हैं।

Back to top button