BJP उम्मीदवार कर रहे मैथिली ठाकुर का विरोध, मंडल अध्यक्षों ने इस बात पर जताई आपत्ति

Maithili Thakur, Bihar BJP Candidates List: अलीनगर सीट से बीजेपी द्वारा मैथिली ठाकुर को टिकट देने पर स्थानीय नेता नाराज हैं। सभी मण्डल अध्यक्ष मैथिली ठाकुर का विरोध कर रहे है।

Maithili Thakur, Bihar BJP Candidates List: बिहार चुनाव को लेकर भाजपा की प्रत्याशियों के सभी 101 उम्मीदवारों की सूची घोषित हो चुकी है। इन घोषित उम्मीदवारों में 13 प्रतिशत महिलाओं को जगह मिली है। 101 उम्मीदवारों की सूची में 13 महिलाएं हैं। एक तरफ जहां बड़े-बड़े चेहरे को बेटिकट किया है, वहीं कई चर्चित चेहरों को भी जगह दी है। तो वाहिर के अलीगंज से मैथिली ठाकुर को टिकट देने से  स्थानीय बीजेपी नेता नाराज है। सात मंडल अध्यक्षों ने मैथिली ठाकुर का विरोध करते हुए संजय सिंह का समर्थन किया है।

बीजेपी आलाकमान को दिया चैलेंज

मैथिली ठाकुर के विरोध में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंचायत स्तर से एक-एक बूथ अभियान, एक-एक पंचायत अभियान, अधिकारी, सातों मंडल के अध्यक्ष इस्तीफा दे देंगे. हम चुनौती देते हैं कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी एनडीए को जिताकर दिखा दे, तो हम यहां मुंह दिखाने भी नहीं आएंगे.

इतना ही नहीं, अलीनगर में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर संजय सिंह उर्फ पप्पू भइया के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि अलगीनगर विधानसभा में कोई भी नहीं चलेगा. पप्पू सिंह को ही उम्मीदवार बनाया जाए.

RJD का गढ़ रहा है अलीगंज

अलीनगर सीट के अतीत की बात करें तो यह सीट आरजेडी का गढ़ रही है. 2008 के परिसीमन में मीनागाछी विधानसभा सीट के कुछ हिस्से दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट में मर्ज कर दिए गए थे और बाकी बचे हिस्सों को लेकर अलीनगर सीट अस्तित्व में आई. 2008 में इस सीट का भूगोल भी बदला और साथ ही बदल गए सामाजिक समीकरण भी. कभी नागेंद्र झा, मदन मोहन झा जैसे कांग्रेस के कद्दावर ब्राह्मण चेहरों की सीट रहा यह क्षेत्र आरजे़डी का गढ़ बनकर उभरा।

ये भी पढ़े-

ज्योति सिंह की चुनावी असमंजस… सोशल मीडिया पर मांगी जनता से राय

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मंगलवार (14 अक्टूबर) को मैथिली ठाकुर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीजेपी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया. इसके बाद बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर के नाम का ऐलान किया गया. मैथिली ठाकुर 25 साल की हैं और बिहार के मधुबनी क्षेत्र से आती हैं.

ये भी पढ़े-

तारापुर सीट पर हाई प्रोफाइल मुकाबला, सम्राट चौधरी के सामने होंगे JSP के डॉ संतोष

Back to top button