बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

result

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र biharboardonline.combiharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। पहले रिजल्ट 1 बजे जारी होना था लेकिन बिहार बोर्ड ने ऐन वक्त पर समय में बदलाव कर रिजल्ट 3 बजे जारी किया गया।

रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा ने की। इस मौके पर बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे। टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉप 5 में 8 छात्र हैं।

ये हैं टॉपर

दाउदनगर की रमायनी रॉय ने टॉप किया है। औरंगाबाद की रमायनी पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए।

नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों के 486 मार्क्स रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 485 अंक हासिल किए।

मैट्रिक छात्रों को इंटर स्टूडेंट्स की तरह स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें करीब 70 रुपये फीस देनी पड़ेगी।

स्क्रूटिनी में ये चीजें होंगी चेक

– यदि उत्तर पुस्तिका में अंदर के पेजों में अंक मुख्य पेज पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।

– यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।

– स्क्रूटिनी के परिणाम स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या जस के तस रह सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 के बीच सिर्फ 8 दिनों में किया गया था। पेपर लीक होने के चलते 24 मार्च को मोतिहारी में मैथ्स का री-एग्जाम हुआ था।

Back to top button