डबल मर्डर से मची सनसनी, बेटे ने पिता और सौतेली मां को तलवार से काटा

Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कलियुगी बेटे ने रिश्ते का कत्ल कर दिया। उसने अपने पिता और सौतेली मां की हत्या कर दी।

Bihar Crime: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को दूसरी शादी करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पिता की दूसरी शादी से नाराज उसके बच्चों ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक करीब पांच साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इससे बेटा और बेटी दोनों नाराज चल रहे थे। बेटे ने बाप को तलवार से काट दिया। मां यह देखकर भागने लगी तो घर के पीछे पकड़ लिया और उसे भी काट दिया। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई।

डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात 

बताया गया कि भगवान शाह की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने छह से सात महीने पहले दूसरी शादी की थी, जिससे उसके परिजन नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात भगवान शाह और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। भगवान शाह का शव उनके घर के दरवाजे के पास से बरामद किया गया है जबकि उनकी पत्नी का शव घर के पीछे मक्के के खेत से मिला है।

यह भी पढ़ें…Bihar लॉ एंड आर्डर पर भड़कीं राबड़ी देवी… कड़े एक्शन की जरूरत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा सभी कोणों से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार, उसकी पत्नी और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण सौतेली मां से नाराजगी की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें…Bihar के भोजपुर में कौओं की रहस्यमयी मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार

Back to top button