
बिहार में बंपर वोटिंग दिखी, गोपालगंज सबसे आगे जबकि पटना पीछे….
Bihar Election update: बिहार चुनाव 2025 को लेकर पहले चरण की वोटिंग हो रही है. पहले फेज में 18 जिलों के 121 सीटों के लिए मतदाता वोट कर रहे हैं. बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है.
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है. इसके अलावे तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल, एआईएआईएम के प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होने के बाद कुल 243 सीटों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी.
1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग
बिहार का चुनाव काफी रोचक हो गया है. काफी संख्या मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 6 घंटे में 42 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है.

पहले चरण में इन 121 सीटों के लिए वोटिंग
आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबर्षा (एससी), सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर स्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर , केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (एससी), सकरा (एससी), कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दारौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (अनुसूचित जाति), अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसेड़ा (एससी), हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी (एससी), अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (अनुसूचित जाति), इस्लामपुर, हिलसा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, राजपुर (एससी).





