Bihar Election: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, एनडीए की जीत पर जताया भरोसा

Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चिराग पासवान ने जताया एनडीए में भरोसा
मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य इस चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट से जीतना है। उन्होंने कहा,

“एनडीए गठबंधन सुचारू रूप से चल रहा है, सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है और हर पार्टी को उचित सम्मान दिया गया है। भाजपा और जदयू ने बड़ा दिल दिखाया है। हमने अपने सारे नामांकन तय कर लिए हैं और अब चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है।”

विपक्ष पर निशाना
चिराग पासवान ने महागठबंधन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में संशय और विवाद चरम पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तय नहीं है और ऐसे स्थिति में जनता उन्हें स्वीकार करेगी, यह संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें…

मुजफ्फरपुर से नीतीश कुमार करेंगे चुनावी शंखनाद, मीनापुर और कांटी में दो बड़ी जनसभाएं 21 अक्टूबर को

प्रचार और आगामी कार्यक्रम
चिराग पासवान ने बताया कि वे गोविंदगंज जा रहे हैं, जहां उनके प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन के लिए जनसभा होगी। उन्होंने एनडीए की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि “हम लोगों की ऐतिहासिक जीत होगी।”

यह भी पढ़ें…

Bihar में गरमाया चुनावी संग्राम… NDA ने दिया ‘मंगलराज’ बनाम ‘जंगलराज’ का नारा

सीटों का बंटवारा
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भाजपा 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस चुनाव में एनडीए की रणनीति और विपक्षी गठबंधन की स्थिति दोनों पर नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें…

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज, RJD के टिकट पर छपरा से नामांकन करेंगे खेसारी

Back to top button