बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज, RJD के टिकट पर छपरा से नामांकन करेंगे खेसारी

Bihar Election 2025: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। खेसारी RJD के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं, और राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में, भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर खेसारी लाल यादव अब राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।लालू प्रसाद यादव ने खेसारी लाल यादव को पार्टी का सिंबल दिया। इसे लेकर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर भी शेयर की है। खेसारी छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

खेसारी ने खुद किया ऐलान

खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ वाली तस्वीर शेयर की. जिसमें लालू यादव उन्हें पार्टी का सिंबल देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ खेसारी ने लिखा- मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं.

मेरे लिए राजनीति कुर्सी की दौड़ नहीं…

खेसारी ने आगे लिखा कि मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज़ हूं और युवा भाइयों का जोश हूँ. मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुँचाने की, हर दिल की आवाज़ बनने की.

खेसारी ने आगे लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव का संघर्ष और बड़े भाई तेजस्वी प्रसाद यादव का युवा नेतृत्व एवं आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक हैं.

ये भी पढ़े-

बिहार चुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी और शाह भी करेंगे प्रचार

पहले इस सीट से उनकी पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन, चंदा देवी का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदवारी संभव नहीं हो सकी। इसके लिए आवेदन भी किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से नाम नहीं जुड़ पाया। एनडीए से जिला परिष अध्यक्ष रही छोटी कुमारी उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं.

ये भी पढ़े-

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जदयू ने जारी की दूसरी सूची, एनडीए का सीट बंटवारा भी तय

 

Back to top button