
Train Accident: अवध-असम एक्सप्रेस और रेलवे ट्रॉली की टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत
Train Accident in Sonpur Railway Division: बिहार में कटिहार-बरौनी रेल खंड पर अवध-असम एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई।
Train Accident in Sonpur Railway Division: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक दुखद रेल हादसा हुआ। दरअसल कटिहार बरौनी रेल खंड के काढागोला और सेमापुर के बीच महारानी गांव के पास बरौनी से कटिहार डाउन लाइन पर आ रही 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई।
एक ट्रॉलीमैन की मौत
घटना सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र की है, लेकिन यह क्षेत्र कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने हादसे की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही कटिहार से मेडिकल टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
अवध-असम एक्सप्रेस ट्रॉली से टकराई
कटिहार-बरौनी रेल खंड पर यह हादसा हुआ। डाउन लाइन पर बरौनी से कटिहार जा रही अवध-असम एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर काढ़ागोला और सेमापुर के बीच हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
यह भी पढ़ें…
PM Modi आज बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
इस मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि यह इलाका कटिहार रेल डिवीज़न से सटा हुआ है, इसलिए कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें…
Bihar में विपक्ष पर गरजे PM Modi… पंजे’ और ‘लालटेन’ ने बनाया पलायन का प्रतीक





