
Bihar Elections 2025: पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव पर दिया अपडेट, कर दिया बड़ा ऐलान
Pawan Singh News: भोजपुरीया पावर स्टार पवन सिंह ने कहा है कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को जॉइन नहीं किया था। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे।
Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने कभी चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। पवन सिंह का यह ऐलान पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवादों के बीच आया है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर भोजपुर सुपरस्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025





