बिहार: कांग्रेस में मचा घमासान, खराब प्रदर्शन के समीक्षा की मांग तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस को मिली है सिर्फ 19 सीटें   

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के बीच कई पार्टी नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। चुनाव में खराब प्रदर्शन के समीक्षा की भी मांग तेज होती जा रही है।

उधर, कांग्रेस द्वारा कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा करने के ऐलान के बाद कई पार्टी नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया है।

इसके अलावा, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई दूसरे प्रदेश कांग्रेस के नेताओ में भी अपने पद से त्यागपत्र देने की पेशकश की है।

प्रदेश कांग्रेस के नेता भी चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। पार्टी महासचिव तारिक अनवर भी हार के कारणों पर विचार की वकालत कर चुके हैं।

बिहार कांग्रेस के कई नेता चुनाव में टिकट बटवारे पर सवाल उठा चुके हैं। इन नेताओं की मांग है कि टिकट बंटवारे की जांच करनी चाहिए।

बिहार में पार्टी 70 सीट पर चुनाव लड़ी थी और उसे सिर्फ 19 सीट हासिल हुई जबकि 2015 में कांग्रेस को 28 सीटें हासिल हुई थीं। कई नेता मानते हैं कि कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से महागठबंधन सरकार बनाने से चूक गया।

इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा को हटाने की मांग हो रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीडब्लूसी की बैठक में हार के कारणों पर विचार करने के बाद प्रदेश नेतृत्व मे बदलाव किया जा सकता है।

पार्टी के कई नेता टिकट बंटवारे को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पार्टी जल्द कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

Leave a Reply

Back to top button