Bihar में हैरान करने वाली घटना, 1 साल के बच्चे के काटने से कोबरा सांप की मौत

Bihar News: घर में खेल रहा एक साल का गोविंदा को अचानक कोबरा सांप नजर आ गया। उसने सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और अपने दांत से काट दिया। इससे कोबरा की तुरंत मौत हो गई।

Bihar News: पश्चिम चंपारण ज़िले के मझौलिया प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सबको अचंभे में डाल दिया है. दरअसल, शुक्रवार को जिला मुख्यालय बेतिया स्थित GMCH में एक बुजुर्ग महिला अपने दो साल के पोते को लेकर इलाज के लिए पहुंचती है. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों के पूछने पर वह बताती है कि उसके पोते ने कोबरा (गेहूंवन) को दांतों से काटकर मार डाला है. जिसके बाद उसे दिखाने के लिए वो अस्पताल लेकर आयी हैं. चिकित्सकों ने बिना देर किए बच्चे का इलाज शुरू किया, बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है।

सांप के लिए बच्चा बना काल

पूरा मामला मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव का है, जहां मासूम की मां लकड़ी तोड़कर एक जगह इकट्ठा कर रही थी. वहीं मासूम भी खेल रहा था. इसी बीच मां को पता नहीं चला की लकड़ियों के बीच में जहरीला कोबरा सांप छुपकर बैठा है. लेकिन एक साल के बच्चे की नजरों से विषधर छुप नहीं सका। लेकिन बच्चे ने सांप को खिलौने की तरह हाथ में उठा लिया और उसे दांतों के बीच रखकर दो टुकड़ों में बांट दिया।

आनन-फानन में बच्चे को परिजन पहले स्थानीय पीएचसी लेकर आए. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। इस घटना से आम लोगों के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरत में हैं।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये हुआ कैसे?

बच्चे के काटने से सांप की तुरंत मौत कैसे हो गई. जानकार इसके पीछे वैज्ञानिक कारण बता रहे हैं. नेचर एनवायरनमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी (न्यूज) के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि अगर सांप ने बच्चे को काटा है और बच्चे को कुछ नहीं हुआ तो इसके दो कारण हो सकते हैं. एक तो ये कि वो सांप जहरीला नहीं होगा. दूसरा कारण ये कि अगर वो कोबरा जैसा जहरीला भी होगा तो वो बच्चे को काट नहीं पाया होगा.

इससे पहले ही बच्चे ने उसे अपनी दांत से काट दिया होगा. क्योंकि अगर आप सांप के रीढ़ की हड्डी को काट देते हैं तो वो तुरंत मर जाता है. और अगर आप सांप को पहले ही मार देंगे तो वो काट नहीं पाएगा. यही वजह है कि उस सांप की तो मौत हो गई लेकिन बच्चे को कुछ नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें…

Bihar में इनामी अपराधी के साथ पांच अन्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 

Back to top button