Aamir Khan Birthday: इन फिल्मों में दिखा आमिर का दमदार किरदार, जीता सबका दिल

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड में “खान तिकड़ी” यानी Aamir Khan, Shah Rukh Khan और Salman Khan का दबदबा दशकों से रहा है। लेकिन इन तीनों में अगर कोई कलाकार अपने काम करने के तरीके, सोच और जीवनशैली के कारण सबसे अलग दिखाई देता है, तो वह आमिर खान हैं।

Aamir Khan Birthday: आमिर सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार को जीने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड में “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” कहा जाता है।

14 मार्च को जब आमिर खान अपना जन्मदिन मनाते हैं, तो उनके करियर की बड़ी फिल्मों और रिकॉर्ड्स की चर्चा होती है। लेकिन आमिर की असली कहानी उन फिल्मों से भी आगे जाती है। यह कहानी है उनके जुनून, उनकी सनक और उनके बिल्कुल अलग सोच वाले व्यक्तित्व की। चलिए आमिर खान के बर्थडे पर नज़र डालते हैं उनकी सुपरहिट फिल्मों पर, जिनमें उन्होंने दमदार किरदार निभाकर सबका दिल जीता है.

फिल्म- लगान

Lagaan: Once Upon a Time in India (2001) - News - IMDb

आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ में भुवन का किरदार निभाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इसे ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. साल 2001 में रिलीज़ हुई आमिर खान की इस फिल्म को उनके करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक माना जाता है।

फिल्म- तारे जमीं पर

Taare Zameen Par (2007) Indian blu-ray movie cover

फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के ज़रिए दर्शकों को यह बताने की कोशिश की गई कि हर बच्चा स्पेशल है. इस फिल्म में आमिर खान ने राम शंकर का किरदार निभाया था और उन्होंने डिस्लेक्सिया जैसे डिसऑर्डर को फिल्म के ज़रिए बेहतरीन ढंग से पेश करने की कोशिश की. उन्होंने फिल्म में एक आर्ट टीचर का किरदार निभाया, जो 8 साल के बच्चे को उसके संघर्षों से उबारने में मदद करता है.

फिल्म- पीके

PK (2014) - IMDb

फिल्म ‘पीके’ में आमिर खान ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया था कि वो एक वर्सेटाइल एक्टर हैं, जो किसी भी किरदार को जीवंत कर सकते हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक मासूम एलियन की भूमिका निभाई थी, जो पृथ्वी पर आता है, लेकिन अपने कम्युनिकेशन डिवाइस के चोरी हो जाने की वजह से वापस नहीं लौट पाता है और उसे पाने के लिए उसे कई परेशानियों से गुज़रना पड़ता है.

फिल्म- गजनी

Ghajini | Cast and Crew | Rotten Tomatoes

फिल्म ‘गजनी’ आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आमिर खान के किरदार की जमकर सराहना की गई थी. फिल्म में आमिर खान ने संजय सिंघानिया नाम के बिजनेसमैन की भूमिका निभाई थी. एक हिंसक एनकाउंटर के बाद उन्हें शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस की समस्या हो जाती है. इस एनकाउंटर में उनकी गर्लफ्रेंड को मार दिया जाता है, जिसका वो बदला लेते हैं.

फिल्म- 3 इडियट्स

Aamir was not happy with his character in 3 Idiots

फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था और आमिर खान का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था. फिल्म में आमिर खान ने ‘रैंचो’ का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था और करोड़ों दर्शकों को प्रेरित भी किया. इस फिल्म को आज भी दर्शक बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं.

फिल्म- दंगल

दंगल ने बनाया नया रिकॉर्ड, दृष्टिहीन भी ‘देख’ सकेंगे फिल्म

फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान ने रेसलर महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई जो अपनी बेटियों को ट्रेनिंग देता है, ताकि वो रेसलिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकें और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर सकें. इस फिल्म में आमिर के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

आमिर खान का फिल्मी सफर तीन दशकों से ज्यादा लंबा हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में दीं जिन्होंने भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी। हर बार आमिर ने यह साबित किया कि वे सिर्फ स्टार नहीं बल्कि एक गंभीर कलाकार हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार दर्शक सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं करते, बल्कि इसलिए भी करते हैं क्योंकि आमिर हर बार कुछ नया और अलग लेकर आते हैं।

Back to top button