रोहिणी आचार्य के बयान पर भड़की भाजपा… मर्यादा रखने की दी नसीहत

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही राजनीतिक बयानबाज़ी भी गर्मा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा ऐतराज जताया है।

PM Modi के बिहार दौरे पर रोहिणी का तंज
रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बिहार दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “लालटेन की रोशनी से एनडीए में दहशत समाई है। इसलिए पीएम मोदी को बार-बार बिहार आना पड़ रहा है। इस बार बिहार के कोने-कोने से लालटेन की आवाज़ उठेगी और तेजस्वी की अगुवाई में पक्के इरादों वाली सरकार बनेगी।”

भाजपा का पलटवार
रोहिणी के इस पोस्ट पर भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“मैं नहीं जानता कि रोहिणी आचार्य कौन हैं, लेकिन एक अति पिछड़ी जाति से आने वाले और देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले प्रधानमंत्री को शायद ये पच नहीं रहा है।”

उन्होंने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि “उंगली उठाने से पहले तीन उंगलियां खुद की ओर होती हैं।”

यह भी पढ़ें…

PM Modi ने समस्तीपुर से किया BJP चुनावी प्रचार का आगाज, राजद-कांग्रेस पर हमला

पासवान ने रोहिणी को सलाह देते हुए यह भी कहा कि वह अपने पिता से पूछें कि कभी उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल किया था।
उन्होंने कहा—

“यह बुद्ध और विक्रमशिला की भूमि है, इसलिए शब्दों की मर्यादा बनाए रखें।”

यह भी पढ़ें…

बिहार चुनाव से पहले आचार्य प्रशांत की अपील… “रूटीन वोट नहीं, विवेकपूर्ण वोट दें”

चुनावी माहौल में बयानबाज़ी तेज
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में बिहार में चुनावी रैली की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर की थी। उसी के बाद राजनीतिक दलों में बयान युद्ध और तीखा हो गया है।

यह भी पढ़ें…

Bihar Elections: PM Modi ने कर्पूरी ग्राम में दी श्रद्धांजलि, रैलियों का सिलसिला जारी

Back to top button