BJP नेता का आरोप मुर्शिदाबाद बना अवैध हथियारों का गढ़, राज्य में चरमराई कानून व्यवस्था

West Bengal News: भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में अब बम और बंदूकों का गढ़ बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, जो न केवल राज्य के भीतर बल्कि बांग्लादेश तक भेजे जा रहे हैं।

घोष ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मुर्शिदाबाद में बड़े-बड़े गोदाम और फैक्ट्रियां चल रही हैं, जहां बम और बंदूकें बनाई और रखी जाती हैं। ये हथियार बाहरी इलाकों से लाए जाते हैं और फिर यहां से आगे भेजे जाते हैं। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें असुरक्षित छोड़ दिया गया है। कानून का पालन कहीं दिखाई नहीं देता।”

उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। अपराध और हिंसा आम हो गई है, जबकि प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय दिख रहा है। दिलीप घोष ने कहा, “राज्य में अपराध अब सामान्य हो गया है। गांव-गांव में अब हर दूसरे दिन बलात्कार और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार अब एक ट्रेंड की तरह हो गया है, लेकिन सरकार मौन है।”

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है, क्योंकि प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा।

यह भी पढ़ें…

काली मंदिर की मूर्ति खंडित होने से चांदनगर में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों की सुबह की प्रार्थना में रवींद्रनाथ टैगोर के गीत ‘बांग्लार माटी, बांग्लार जल’ को शामिल करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह किस राज्य का गीत है या इसे स्कूलों में गाया भी जाता है या नहीं। ममता बनर्जी की पार्टी ऐसी बातें करती है जो सिर्फ खबरों में आएं। इसका वास्तव में कोई खास मतलब नहीं है।”

यह भी पढ़ें…

NCRB के चौकाने वाले आंकड़े, पश्चिम बंगाल में बढ़े एसिड अटैक के मामले…

दिलीप घोष के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। भाजपा ने जहां इसे राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का सबूत बताया है, वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी ने इन आरोपों को राजनीतिक स्टंट बताया है।

मुर्शिदाबाद जिला पहले भी अवैध हथियार तस्करी, बम निर्माण और सीमा पार अपराधों के कारण चर्चा में रहा है। अब भाजपा नेता के आरोपों के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें…

कोलकाता में नवरात्रि के बीच तेज बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित, एक की मौत

Back to top button