अभिषेक बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी, दाएं हाथ में हुआ था फ्रैक्चर

अभिषेक बच्चन को दाएं हाथ में हुआ फ्रैक्चर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को अभिषेक बच्चन के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा कर खुद के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में बताया। तस्वीर में अभिषेक बच्चन के दाएं हाथ पर फ्रैक्चर चढ़ा हुआ है।

उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें यह चोट लगी है।

अभिषेक बच्चन ने पोस्ट में लिखा, ‘बीते बुधवार को चेन्नई में मेरे साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सेट पर एक अजीब दुर्घटना हुई थी, जिससे मेरे दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में इसको ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत हुई थी इसलिए तुंरत चेन्नई से मुंबई आ गया।

सर्जरी हो गई, सभी पैच-अप और कास्ट खत्म हो गया और अब काम करने के लिए वापस चेन्नई लौटने के लिए तैयार हूं। जैसा कि वह कहते हैं न… शो चलते रहना चाहिए!

और जैसा कि मेरे पिता ने कहा… मर्द को दर्द नहीं होता! ठीक है, थोड़ा दर्द हुआ।’ अपनी इस पोस्ट के साथ अभिषेक बच्चन अपने शुभचिंतकों और फैंस को शुक्रिया अदा किया।

https://www.instagram.com/p/CTAc-JZpjI_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5ebc56e4-213b-452b-b546-dcffee4dd2dc

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन इस साल फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

वह अब जल्द ही फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में होंगी।  

Back to top button