जब रैंप वॉक पर उतरीं ऐश्वर्या राय, तो मच गया धमाल, देखें तस्वीरें

aishwarya rai in paris fashion week

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक शानदार मॉडल भी हैं। वह जब भी रैंप वॉक पर उतरती हैं, तो उनका अंदाज देख सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हैरान रह जाती हैं।

सालों बाद आज भी जब ऐश्वर्या रैंप पर उतरती हैं, तो उनका जलवा हर किसी को अपना बना लेता है। कुछ ऐसा ही पेरिस में हुआ। जब एश्वर्या राय रैंप वॉक पर उतरीं, तो वहां मौजूद हर कोई एक्ट्रेस के लिए तालियां बजाता हुआ नजर आया।

हाल ही में, 47 साल की ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

ऐश्वर्या राय पेरिस में हुए फैशन वीक 2021 में रैंप वॉक पर व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर उतरीं। उनका लुक देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। ऐश्वर्या अपने आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही थीं।

तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि, ऐश्वर्या राय ऑल व्हाइट गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लिया है और इसके साथ उन्होंने अपने बाल खोल रखे हैं, जिससे उनका लुक पूरा हुआ है। 

इस रैंप वॉक में ऐश्वर्या राय ब्रिटिश स्टार हेलेन मिरेन के साथ हाथ में हाथ डाले चलती हुई नजर आईं। इसके बाद, ऐश्वर्या राय के साथ सिंगर व एक्ट्रेस कैमिला कैबेलो, ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड,



‘हाउ टू गेद अवे विद मर्डर’ फेम एक्ट्रेस अजा नाओमि किंग, हॉलीवुड स्टार एम्बर हर्ड और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो रैंप पर नजर आए। इन सभी स्टार्स ने एक साथ रैंप पर उतरकर पूरे शो में धमाल मचा दिया।

Back to top button