‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख का आज है जन्मदिन, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

मुंबई। ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। फातिमा का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ। उनकी मां का नाम राज तबस्सुम और पिता का नाम विपिन शर्मा है।


फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। 1997 में उन्होंने फिल्म ‘इश्क’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य किरदार में थे।
इसके अलावा वह कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और शाहरुख खान, जूही चावाल की फिल्म ‘वन 2 का 4’ में नजर आई थीं।
झेले कई रिजेक्शन
फातिमा के लिए बॉलीवुड में नाम बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बहुत से रिजेक्शन झेले।


अपने कई इंटरव्यू में फातिमा कह चुकी हैं करियर में इतनी बार रिजेक्ट हुई हैं कि उन्हें खुद भी याद नहीं है और अब वह इन बातों को याद नहीं रखना चाहतीं।
‘दंगल’ से पहले उन्होंने ‘बिट्टू बॉस’ और ‘आकाशवाणी’ जैसी फिल्मों में काम किया।
मिली बड़ी पहचान
फातिमा को बड़ी पहचान मिली नितेश तिवारी की फिल्म ‘दंगल’ से। इसमें उन्होंने पहलवान गीता फोगाट का रोल किया था।

फिल्म में फातिमा के साथ आमिर खान, सान्या मल्होत्रा, जयारा वसीम, साक्षी तंवर और अपारशक्ति खुराना मुख्य रोल में थे।
फिल्म के लिए फातिमा ने खुद पर जमकर मेहनत की और कुश्ती के दांव-पेंच सीखे। साथ ही अपनी बॉडी पर भी वर्क किया।

एक हिट का इंतजार
फातिमा को फोटोग्राफी में काफी दिलचस्पी है। वह अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर भी करती रहती हैं जिसमें उनका फोटोग्राफी स्किल नजर आता है।

‘दंगल’ उनके करियर की एक बड़ी फिल्म जरूर थी लेकिन उसके बाद फातिमा की कोई फिल्म कुछ खास नहीं चली।
