काजोल के इस वीडियो पर भड़के फैन्स ने सुना दी खरी-खोटी, यहाँ देखें वीडियो

Kajol

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। कोरोना महामारी के बीच ज्यादातर लोग घर पर कैद हैं। इस बीच काजोल भी घर पर टाइमपास कर रही हैं।

वह सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश भी करती रहती हैं। वैसे फैन्स को भी उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया।

काजोल ने दिखाया अपना करंट मूड

इस वीडियो में काजोल गुस्से में सेव उछालकर इसके दो टुकड़े करती दिख रही हैं। सेव के ये टुकड़े जमीन पर गिर जाते हैं। काजोल ने इसके साथ हैशटैग दिया है #Mood। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स दिए हैं।

यहाँ देखें वीडियो

लोगों को नहीं रास आया फूड वेस्ट एक यूजर ने लिखा है फ्रूट निंजा। वहीं एक ने लिखा है, मैम आपको इसमें क्या मजा आया बताओ प्लीज??

एक और फॉलोअर ने लिखा है, लोगों के पास खाने को नहीं है। लोग आपको ये सब देखने के लिए फॉलो हीं करते। प्लीज ये सब पोस्ट करने से पहले माहौल देख लिया कीजिए।  

Back to top button