Bhooth Bangla: आंखों पर चश्मा और गले में रुद्राक्ष, अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर आउट

Akshay Kumar In Bhooth Bangla: मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ से से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है। जिसमें अक्षय कुमार की विरासत और मस्ती की झलक दिखाई गई है.

Akshay Kumar In Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला‘ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। प्रियदर्शन और  अक्षय कुमार पूरे 14 साल के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। ‘भूत बंगला’ से भी फैन्स को उसी पुरानी दीवानगी और सिग्नेचर ह्यूमर की बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद है. इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अक्षय कुमार वाला फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है.

मोशन पोस्टर का छाया जादू

पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक देखते ही फैंस झूम उठे। गहरे काले बैकग्राउंड पर वो डरावने चेहरों और सींगों वाले सिंहासन पर विराजमान हैं। रुद्राक्ष माला, सिग्नेचर हंसी और उनका आइकॉनिक पहनावा सब कुछ चिल्ला रहा है कि ये फिल्म ‘लार्जर-दैन-लाइफ’ एंटरटेनमेंट लाएगी। हॉरर का ठाठ और कॉमेडी का तड़का, ये कॉम्बिनेशन प्रियदर्शन की स्पेशलिटी है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं “अक्षय सर वापस आ गए, कॉमेडी का राजा!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) 

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कास्ट में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी भी हैं। 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली ये मूवी फैमिली एंटरटेनर का धमाका करेगी।

ये भी पढ़ेSubedaar Trailer Out: ‘फौजी हैं, सीने पर गोली झेल सकते हैं… बेइज्जती नहीं!’

भूत बंगला के बारे में 

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ेALPHA: YRF ने ठुकराया Netflix का ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया की फिल्म

Back to top button