Dhurandhar: संडे को रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसे पैसे, कमाई से किया शॉक…

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। पहले और दूसरे दिन अच्छा करने के बाद अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है।

Dhurandhar Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही कमाई से तहलका मचा रही है। भारत में फिल्म का दबदबा तो बना ही हुआ है, विदेशों में भी रणवीर की फिल्म जमकर पैसा छाप रही है। अब फिल्म की कुल कमाई 103 करोड़ हो चुकी है, यानी फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।तीन दिन में धुरंधर ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है, जानिए यहां।

कितनी हुई धुरंधर की कमाई

सैकनिल्क अनुमान के मुताबिक फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में नेट कलेक्शन 99.50 करोड़ रुपये कर लिया, यानी 100 करोड़ से सिर्फ 50 लाख रुपये से पीछे रह गई. लेकिन ग्रॉस कलेक्शन ने आसानी से 119 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने करीब 28 करोड़ की धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ के कारण शनिवार को 32 करोड़ और रविवार को सबसे ज्यादा 39.50 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को हिंदी ऑक्यूपेंसी 53.47% रही, जबकि शाम के शो में तो 70% से ज्यादा सीटें भरी हुई थीं.

धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में भी ‘धुरंधर’ ने जोरदार कमाई की है. वहां से करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन आया, जिसमें अकेले नॉर्थ अमेरिका से लगभग 2 मिलियन डॉलर (लगभग 17 करोड़) आए. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर नौवें नंबर पर पहुंच गई. कुल मिलाकर तीन दिन में ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है.

ये भी पढ़े- टूटी शादी-किया अनफॉलो, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने मिटाई पुरानी यादें

यह रणवीर सिंह की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है, जो ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ से भी आगे निकल गई. इतना ही नहीं, सिर्फ तीन दिन में ‘धुरंधर’ ने रणवीर की पुरानी फिल्में ‘दिल धड़कने दो’ (76.81 करोड़) और ‘गुंडे’ (78.61 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़े- पिता Dharmendra की याद में टूटीं Esha Deol, किया दिल तोड़ने वाले पोस्ट

 

 

Back to top button