
Dhurandhar: रणवीर सिंह ने लौटाया बॉलीवुड का खोया हुआ ताज, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar Box Office Collection Day 33: ‘धुरंधर’ ने हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर अब ‘धुरंधर’ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 33: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पिछले एक महीने में तमाम बड़े रिकॉर्ड्स राख कर दिए थे. हर दिन कमाई के रिकॉर्ड हों या हर वीकेंड में सॉलिड कलेक्शन, ‘धुरंधर’ जैसे किसी मिशन पर निकली थी। सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बॉलीवुड के पास न होकर तेलुगू इंडस्ट्री की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पास था। पर मंगलवार के कलेक्शन से ‘धुरंधर’ ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है।
धुरंधर ने 33वें दिन कितने कमाए
धुरंधर की प्रोडक्शन कंपनी जियो स्टूडियो के मुताबिक फिल्म ने 33वें दीन 831.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसका ऐलान स्टूडियो ने एक्स एकाउंट पर किया है और लिखा है, ‘थैंक यू इंडिया, गणपति बप्पा मोरया.’ फिल्म ने 33वें दिन 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जबकि इसने 32वें दिन 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. धुरंधर के बजट की बात करें तो यह लगभग 250 करोड़ रुपये हैं.
सबसे बड़ी फिल्म बनी धुरंधर
फिल्म की कमाई अब धीमी जरूर हुई है, लेकिन एक महीने बाद भी यह स्थिर प्रदर्शन कर रही है. दर्शकों की अच्छी वर्ड ऑफ माउथ और फिल्म के बड़े स्केल, एक्शन सीक्वेंस तथा जॉनर की अपील के कारण यह लंबे समय तक टिकट खिड़की पर टिकी हुई है. भारत में यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी सफलताओं में से एक बन चुकी है.
विश्व स्तर पर ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन किया है. जियो स्टूडियोज के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,240 करोड़ रुपये को पार कर चुका है. यह ‘पुष्पा 2’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शुमार हो रही है.





