
Honey Singh ने एक पोस्ट से मचाई खलबली, ‘माफिया मुंडीर’ की दिलाई याद
Yo Yo Honey Singh: मशहूर सिंगर और इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर मैरून सूट में गॉडफादर लुक शेयर किया। कैप्शन में माफिया मुंडीर की बात की।
Yo Yo Honey Singh: इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ‘माफिया मुंडीर’ के ‘शानदार दिन’ की बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मैरून सूट में स्टाइलिश अंदाज में सोफे पर बैठे नजर आए। तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, “मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं। ये दोनों अलग चीजें हैं। यह मत भूलो कि मैं माफिया मुंडीर का संस्थापक हूं।”
क्या है माफिया मुंडीर
माफिया मुंडीर एक ऐसा मंच था जिसे हनी सिंह ने शुरू किया था। उनका उद्देश्य था कि अलग-अलग कलाकार एक साथ आएं, गाएं, प्रदर्शन करें, रिकॉर्ड करें और अपने गाने रिलीज करें, बिना किसी कानूनी बंधन के। इस मंच का नाम हनी सिंह और उनके गुरु राज ब्रार ने मिलकर रखा था, जिन्होंने उन्हें गीत लेखन सिखाया। माफिया मुंडीर ने रफ्तार, इक्का, लिल गोलू, अल्फाज, मनी औजला, जे स्टार, लियो ग्रेवाल, और निंजा जैसे कलाकारों को पहचान दी।
View this post on Instagram
हनी सिंह वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह ने अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ आगामी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के एक गाने में आवाज दी है। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पहली तस्वीर में वह और हनी सिंह एक बेंच पर हंसते हुए दिखे। अन्य तस्वीरों में शहनाज पोज देती नजर आईं। शहनाज ने पोस्ट में बताया कि हनी सिंह का ह्यूमर देसी है।
ये भी पढ़े-
Udaipur Files’ की रिलीज पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
हनी सिंह ने भी शहनाज की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ‘इक कुड़ी’ के लिए प्रोमोशनल गाने को आवाज दी है। अमरजीत सिंह सरोन के निर्देशन में बनी ‘इक कुड़ी’ का निर्माण शहनाज गिल ने कौशल जोशी और सरोन के साथ मिलकर किया है। ‘इक कुड़ी’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
Border 2: वरुण धवन की प्रेमिका बनेंगी मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ में आएंगी नजर





